मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एमएलसी बागीश पाठक ने प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

June 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसवान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधान परिषद सदस्य बागीश पाठक ने सहसवान विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
अभियान के तहत एमएलसी बागीश पाठक ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आम नागरिकों, व्यापारियों, किसानों, युवाओं एवं प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए जनता से फीडबैक भी लिया।कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षाविदों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं अन्य प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि किसी भी राष्ट्र और समाज के विकास में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को नई दिशा मिलती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। एमएलसी बागीश पाठक ने पौधरोपण करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन का आधार हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी भी हैं।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर कार्य करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार के 12 वर्ष जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के प्रतीक रहे हैं, जिनके परिणाम आज देश के हर क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु एकजुट होकर सहयोग का भरोसा जताया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights