मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में भाकियूं ने खेड़ा नवादा पुलिस चौकी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया, नारेबाजी

June 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (असली) के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों एवं संगठन पदाधिकारियों ने खेड़ा नवादा पुलिस चौकी का घेराव कर चौकी प्रभारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी भागमल यादव ने की, जबकि संचालन युवा जिला अध्यक्ष जसवीर यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार और क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि नवादा पुलिस चौकी पूरी तरह दलालों का अड्डा बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस क्षेत्र से आने वाले फरियादियों और विवादित मामलों के दोनों पक्षों को चौकी पर बैठाकर दबाव बनाते हैं तथा डराकर जबरन धन उगाही करते हैं। पैसा न देने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया जाता है और उनके साथ अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। चोरी, छिनैती और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। आरोप लगाया गया कि डग्गामार वाहनों से अवैध वसूली कर उन्हें संचालन की खुली छूट दी जा रही है। इसके अलावा नवादा चौकी क्षेत्र से अन्य राज्यों के लिए संचालित होने वाली डबल डेकर बसों को भी आर्थिक सांठगांठ के आधार पर चलवाया जा रहा है।
भाकियू नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि चौकी क्षेत्र में खनन माफियाओं से मिलीभगत कर बिना अनुमति अवैध खनन कराया जा रहा है। साथ ही चौकी प्रशासन और लकड़ी माफियाओं की सांठगांठ से क्षेत्र में हरे-भरे शीशम, आम और नीम के पेड़ों का रात के अंधेरे में अवैध कटान कराया जा रहा है। संगठन का कहना है कि कई मामलों में दोनों पक्षों की बात सुने बिना प्रभावशाली लोगों के दबाव में एकतरफा कार्रवाई कर दी जाती है।
प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन अधिकांश समय उनका मोबाइल फोन बंद मिलता है या कॉल रिसीव नहीं की जाती।
नगर अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत कुंवरगांव देहात, हरहरपुर, मोहनपुर, नंदगांव एवं गंज ब्लॉक सलारपुर में ग्राम प्रधानों और सचिवों की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ब्लॉक सलारपुर पर उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष हरीश पटेल ने आरोप लगाया कि सलारपुर बिजलीघर के पास तथा चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज बहेड़ी के निकट पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध दुकानों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से यह निर्माण कार्य हुआ है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि नवादा पुलिस चौकी से संबंधित शिकायतों का बिंदुवार निस्तारण कर संगठन को अवगत कराया जाए तथा भ्रष्ट कर्मचारियों को तत्काल हटाया जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन (असली) आंदोलन को और तेज करेगी तथा भ्रष्टाचार के मामलों में संबंधित अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़वाने के लिए एंटी करप्शन विभाग की सहायता ली जाएगी।प्रदर्शन में कमला देवी, गंगा सिंह, चौधरी भगवान यादव, हरीश पटेल, विपिन कुमार, राजपाल सिंह, महेश, जसवीर यादव, कलेक्टर सिंह यादव, अखिलेश गुप्ता, विकास पटेल, सूरजपाल सिंह, पप्पू गुरपुरी, अवनीश शर्मा, हरबंस पटेल, अनुप मिस्त्री, द्वारकेश सिंह, मोइन भाई, परमेश्वरी सिंह, ऋषिपाल, वसीम, अशोक पटेल, एसके गौतम, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights