मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या पर कछला गंगा घाट में लगाई आस्था की डुबकी, डीएम-एसएसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान

June 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।सोमवती अमावस्या के अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।रीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने नाव के माध्यम से गंगा नदी के जल क्षेत्र का भी भ्रमण किया तथा नदी में तैनात सुरक्षा व्यवस्थाओं, गोताखोरों एवं बचाव दलों की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम ने कहा कि पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन तथा घाट क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन टीमों, गोताखोरों एवं पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहने को कहा।
अधिकारियों ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन की सतर्कता और व्यापक तैयारियों के बीच सोमवती अमावस्या का पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के प्रयास जारी रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights