मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लुधियाना में चमका बरेली का सितारा, रोहित भदोरिया ने जीता रजत पदक

June 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पंजाब के लुधियाना में आयोजित सीरीज-9 ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बरेली के खिलाड़ी रोहित भदोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से बरेली के खेल जगत में खुशी की लहर है।मूल रूप से बदायूं निवासी रोहित भदोरिया एक किसान परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता अर्जित की है। रोहित पिछले तीन वर्षों से बरेली में रहकर अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं एनआईएस कोच अजय कश्यप के मार्गदर्शन में निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके निरंतर प्रयास और कोच के कुशल प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
रोहित की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर सहित खेल जगत से जुड़े वरिष्ठ खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि रोहित भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights