मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भगवान पार्श्वनाथ निःशुल्क स्थायी स्वास्थ्य महाशिविर का शुभारंभ, 200 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

June 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जैन समाज की अग्रणी संस्था श्री महावीर निर्वाण समिति द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित “भगवान पार्श्वनाथ निःशुल्क स्थायी स्वास्थ्य महाशिविर” का शुभारंभ रविवार को भव्य रूप से किया गया। मुख्य अतिथि व्यवसायी राजेंद्र कुमार जैन एवं कुसुमलता जैन ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने मानव कल्याण के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे निःस्वार्थ सेवा कार्यों की सराहना की।
मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ जैन ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ की करुणा की भावना से प्रेरित इस महाशिविर का उद्देश्य समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर संयोजक अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार जैन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी का ‘जीओ और जीने दो’ का सिद्धांत तथा सेवा और करुणा की भावना समाज को खुशहाल बनाने का मार्ग दिखाती है।
महाशिविर में हृदय रोग, अस्थि रोग, न्यूरोलॉजी, चेस्ट, त्वचा, बाल रोग, सर्जरी, ईएनटी, दंत, नेत्र, आयुर्वेद और होम्योपैथी सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, ऑक्सीजन, बीएमडी और पीएफटी जैसी जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी जांचों पर विशेष छूट तथा दवाओं पर रियायत भी उपलब्ध कराई गई।
शिविर में 200 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम के सफल संचालन में समिति के अनेक पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी चिकित्सकों को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया गया। समिति ने बताया कि अगला स्वास्थ्य महाशिविर 28 जून को आयोजित किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights