बरेली। गुर्जर युवा संगठन बरेली मंडल बरेली के तत्वावधान में “राष्ट्र रक्षक वीर गुर्जर सैन्य गौरव सम्मान एवं अभिनन्दन समारोह 2026” आयोजित किया गया। जिसमें अभी हाल ही में अग्नि वीर पुलिस एवं सैन्य-असैन्य सेवाओं में नियुक्त हुए युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गंगोह विधानसभा, सहारनपुर के विधायक कीरत सिंह गुर्जर, कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेश सिंह गुर्जर, स्वागताध्यक्ष बागेश सिंह, विशिष्ट अतिथि ओमवीर सिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र सिंह और सत्यपाल सिंह रहे तथा संचालन जगपाल सिंह भाटी ने किया।कार्यक्रम में बरेली मंडल के लगभग 55 युवाओं को माननीय विधायक कीरत सिंह गुर्जर द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रत्येक समाज में तरक्की के लिए शिक्षा का विशेष योगदान है । शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य ही व्यक्ति को सफल बनाता है। उन्होंने आगे कहा कि हर वह व्यक्ति जो अपने समाज में सफल है समाज के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहे तथा हर समय जरूरत पड़ने पर तथा यथा संभव सेवा के लिए समर्पित रहे, तभी आपकी सफलता का मान रह सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्यवीर सिंह गुर्जर, संजीव सिंह एडवोकेट, रनजीत सिंह गुर्जर, हरीश गुर्जर, राजीव सिंह गुर्जर, धारा सिंह एडवोकेट, भूप सिंह, नागेंद्र सिंह, डॉक्टर सती राम गुर्जर, नरेंद्र सिंह, वीर सिंह, संदीप सिंह गुर्जर, विजेंद्र सिंह, नीरज सांगा, सुदेश सिंह गुर्जर, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, तेजपाल भाटी, रणवीर सिंह, कृष्ण पाल सिंह प्रधान, अशोक सिंह, प्रेम सिंह, विपिन गुर्जर और भूपेंद्र सिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे आदि उपस्थित रहे।