बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में रविवार को एक पौधा मां के नाम लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने आम,नींबू,जामुन और मीठी नीम के पौधे लगाए। पौधे लगाते हुए संजीव अग्रवाल ने कहा कि पौधे ईश्वरीय रूप हैं इनकी सेवा और पूजा करें यह हमारे जीवन रक्षक हैं हमें ऑक्सीजन दे रहे हैं। उन्होंने एक पौधा माँ के नाम लगाया। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह हर माह कहीं न कहीं पौधे लगाते हैं और उसकी देखभाल करते हैं। कार्यक्रम में विश्व रक्तदाता दिवस पर सर्वाधिक रक्तदान काने पर सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को स्मृति चिन्ह देकर संजीव अग्रवाल ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र सक्सेना, अनुराग भूषण,आकाश सक्सेना, संतोष सक्सेना, राजीव माथुर ,विनय अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।