अधिकार लेने के लिए पीडीए पंचायत में जुटे सपा कार्यकर्ता, मेधावी छात्रा का हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2026-06-15 at 2.01.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के पार्षद एवं शहर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में रविवार शाम कैंट सदर स्थित शहनाई बारात घर में भव्य “अधिकार लेने के लिए पीडीए पंचायत” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।सभा को संबोधित करते हुए राजेश अग्रवाल ने कहा कि वह पिछले 30 वर्षों से जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी रहे हैं तथा शहर और आम लोगों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करते आए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित कार्य नहीं हुए हैं। यदि समाजवादी पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वह इन मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सदर क्षेत्र की मेधावी छात्रा कोशाकी यादव को भी सम्मानित किया गया। सीबीएसई 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 96.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल करने वाली छात्रा को उनके माता-पिता धर्मवीर सेठी की उपस्थिति में सम्मानित किया गया तथा प्रोत्साहन स्वरूप एक साइकिल भेंट की गई। राजेश अग्रवाल ने घोषणा की कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों का भविष्य में भी सम्मान किया जाएगा।
सभा में जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत न मिलने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी मजबूत चुनौती पेश करेगी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, शिक्षा प्रोत्साहन और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights