मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में 16 जून से श्रीरामचरितमानस कथा का भव्य आयोजन

June 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर के प्राचीन एवं भव्य बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में 16 जून से 24 जून तक श्रीरामचरितमानस कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि भगवान शंकर को भगवान श्रीराम का नाम अत्यंत प्रिय है, इसी भावना के साथ मंदिर सेवा समिति द्वारा यह आध्यात्मिक आयोजन कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर स्थित श्री रामालय में वाराणसी के सुविख्यात कथा व्यास पंडित प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा “सुनिए कथा श्री रघुनाथ की” विषय पर प्रतिदिन सायं 5 बजे से 7 बजे तक श्रीरामचरितमानस कथा का वाचन एवं व्याख्यान किया जाएगा। कथा का शुभारंभ 16 जून, मंगलवार से होगा और समापन 24 जून को होगा।
संजीव औतार अग्रवाल ने कहा कि कलियुग में भगवान के नाम का जप और सत्संग ही मानव जीवन को सफल बनाने की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने बताया कि कथा व्यास पंडित प्रभाकर त्रिपाठी, वाराणसी के प्रख्यात कथा शिरोमणि पंडित डॉ. श्रीनाथ मिश्र के प्रधान शिष्य हैं और उनका नाथनगरी बरेली से विशेष स्नेह एवं जुड़ाव रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 30 वर्षों से पंडित प्रभाकर त्रिपाठी अपनी ओजस्वी एवं दिव्य वाणी के माध्यम से बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर के श्री रामालय में श्रद्धालुओं को श्रीरामचरितमानस कथा का रसपान करा रहे हैं।
मंदिर सेवा समिति ने बरेली की धर्मपरायण जनता से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण हेतु पहुंचने का आग्रह करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ स्वयं जिन श्रीराम नाम का स्मरण करते हैं, उसकी महिमा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights