मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

स्नातक निर्वाचन मेरठ सहारनपुर मंडल में समाज के प्रतिनिधित्व के संबंध में – त्यागी समाज की राजनीतिक उपेक्षा क्यों ?

June 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा (रजि.) के 15 जून 2026 को उड्डपी रेस्टोरेंट नवयुग मार्केट गाजियाबाद में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। एमएलसी स्नातक उम्मीदवार के लिए त्यागी समाज के कार्यकर्ता के नाम पर हो विचार। आज अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद द्वारा एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि मेरठ सहारनपुर क्षेत्र में त्यागी समाज लगभग 5 से 6 प्रतिशत है जो कि निर्णायक स्थिति में है, जो जाट, ब्राह्मण व ठाकुर समाज के लगभग बराबर है, बावजूद इसके त्यागी समाज को छोड़कर राजनीतिक पार्टियों द्वारा समाज के हर वर्ग को प्राथमिकता दी जा रही है जबकि हर तरह के चुनाव में त्यागी समाज पूर्णतया एकत्रित होकर भाजपा को वोट करता है व तन मन धन से पूर्ण सहयोग करता है। इसी कारण शायद त्यागी समाज को यह मान लिया गया है कि वह भाजपा से अलग नहीं जाएगा अथवा त्यागी समाज बीजेपी का अंधभक्त है।संस्था के संरक्षक राजेंद्र त्यागी ने विचार रखा कि संभवतया त्यागी समाज के इस समर्पण के कारण ही समाज राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है। संगठन से लेकर जन प्रतिनिधित्व तक कहीं भी त्यागी समाज को उसकी उचित हिस्सेदारी नहीं दी जा रही है।त्यागी समाज के महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने बताया कि इस विषय को लेकर त्यागी समाज में रोष है और समाज के अंदर बहुत गंभीरता से आवाज उठ रही है कि आने वाले एमएलसी (स्नातक) के चुनाव में त्यागी समाज के कार्यकर्ताओं के नाम पर विचार कर उन्हें अवसर दिया जाना चाहिए और संगठन में उचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ने विषय रखा कि यदि भारतीय जनता पार्टी त्यागी समाज की भावनाओं की कदर करते हुए उन्हें उनकी उचित राजनीतिक हिस्सेदारी देती है तो इससे समाज में बहुत बड़ा संदेश जाएगा व आगामी चुनाव में त्यागी समाज एकमत होकर राष्ट्रहित में क्षेत्र में भाजपा को मजबूती देने का काम करेगा।सभा के संरक्षक विजेंदर त्यागी ने कहा भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल में त्यागी समाज के बहुत ही काबिल और सीनियर लीडर है जिन्हें विभिन्न राज्यों में राज्यपाल की जिम्मेदारी दी जा सकती है जैसा की और समाज को अपनी हिस्सेदारी मिलती है, इस तरीके से हमारे त्यागी समाज को भी अपनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए !प्रेसवार्ता कहा गया कि मेरठ सहारनपुर क्षेत्र में जाट समाज के 10 विधायक, 2 एमएलसी, गुर्जर समाज 6 विधायक 1 एमएलसी, ब्राह्मण समाज 4 विधायक 2 एमएलसी जबकि त्यागी समाज केवल 1 विधायक व 1 एमएलसी हैं। आज की प्रेस कान्फ्रेंस में त्यागी समाज के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी, संरक्षक राजेंद्र त्यागी, मास्टर ब्रह्मदत्त त्यागी, विजेंदर त्यागी, आसाराम त्यागी, सुभाष त्यागी, सुनील त्यागी, महामंत्री अरुण त्यागी, डा. प्रमोद त्यागी, कोषाध्यक्ष मुकेश त्यागी व प्रेम दत्त त्यागी, संगठन मंत्री पवन त्यागी व रामकिशन त्यागी, प्रेम त्यागी दुहाई, एसपी त्यागी, अजय बाबा, अजय दिनकरपुर, राकेश त्यागी, कुलदीप त्यागी, श्रीकांत त्यागी, विनोद त्यागी, योगेश त्यागी, नितिन त्यागी, अनिल त्यागी, सेवाराम त्यागी, नीरज त्यागी आदि समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights