जगत (बदायूं)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “12 साल बेमिसाल” जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को जगत ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी वागीश पाठक ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कियाइस अवसर पर एमएलसी वागीश पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में जनकल्याण, स्वास्थ्य, गरीब कल्याण, किसान हित और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ उठाने तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया।स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।