मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल में ऑनलाइन योग कार्यशाला के पाँचवे दिन विद्यार्थियों ने सीखे विशेष योगासन

June 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।​मदर एथीना स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही अनवरत ऑनलाइन योग कार्यशाला के पाँचवे दिन विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शारीरिक एवं मानसिक संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस ऑनलाइन सत्र में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
​आज के विशेष सत्र की शुरुआत शरीर को ऊर्जावान बनाने वाले सूक्ष्म व्यायाम और वार्म-अप क्रियाओं के साथ हुई। इसके पश्चात योग प्रशिक्षिका द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक एकाग्रता और शांति के लिए ध्यान का अभ्यास कराया गया। कार्यशाला के मुख्य भाग में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के लाभकारी आसनों का व्यावहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से भू-नमन आसन, नटराज आसन, भुजंग आसन और धनुरासन का शुद्ध व सटीक अभ्यास शामिल रहा l
​विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पूर्ण और वैज्ञानिक पद्धति है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी और डिजिटल युग में विद्यार्थियों के लिए मानसिक एकाग्रता, आत्म-नियंत्रण और शारीरिक आरोग्यता परम आवश्यक है। हमारी इस ऑनलाइन योग कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही योग के प्रति रुचि जागृत करना है ताकि वे एक स्वस्थ शरीर और संतुलित मस्तिष्क के साथ उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। मुझे अत्यंत हर्ष है कि हमारे विद्यार्थी और अभिभावक इस ऑनलाइन प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights