मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

2010 से पूर्व कार्यरत शिक्षकों को टेट से मुक्त कराने की मांग तेज, 18 जून को होगा विशाल धरना-प्रदर्शन

June 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं के कैंप कार्यालय पर रविवार को जनपदीय एवं ब्लॉक कार्यकारिणियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत 18 जून 2026 को 2010 से पूर्व कार्यरत शिक्षकों को टीईटी (टेट) से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर प्रस्तावित विशाल धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में जनपद के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्षों ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने उपस्थित पदाधिकारियों को पूरे आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया तथा प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए।जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार ने कहा कि सभी ब्लॉक पदाधिकारी व्यक्तिगत स्तर पर शिक्षकों से संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक संख्या में उन्हें ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षक की सेवा एवं सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सदैव शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है और आगे भी उनकी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।
जिला सह संयोजिका सोनी गुप्ता ने शिक्षकों से संगठन के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टेट प्रकरण से शिक्षकों को राहत दिलाने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लगातार प्रयासरत है। ऐसे में सभी शिक्षकों को संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए, ताकि उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जगत आदेश कुमार, बिसौली ब्लॉक अध्यक्ष उमेश गंगवार, वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष धीरज शर्मा, समरेर ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सालारपुर ब्लॉक कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता तथा ब्लॉक प्रचार मंत्री प्रशांत वर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और 18 जून के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने शिक्षकों की मांगों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने तथा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights