भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक ने उसावां ब्लॉक में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया

WhatsApp Image 2026-06-14 at 4.34.04 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड उसावां परिसर में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. शैलेश पाठक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।मुख्य अतिथि डॉ. शैलेश पाठक ने मेले के दौरान गर्भवती माताओं की गोद भराई कर उन्हें फलों की टोकरी भेंट की तथा नवजात शिशुओं को खीर खिलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मौजूद महिलाओं एवं परिवारों ने इस पहल की सराहना की।स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया।सभा को संबोधित करते हुए डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि जनसेवा और जनकल्याण के ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे और समाज के हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का भी आह्वान किया।कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद अग्निहोत्री, मंडल उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, मंडल मंत्री शिवम पाण्डेय, अवधेश, सुभाष यादव, विनोद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक साबित हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights