बरेली। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शनिवार को आशियाना कॉलोनी, भरतौल रोड पर गौसेवा एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूजनार्दन आचार्य जी के आशीर्वाद से गौमाता के लिए मिट्टी के पानी के कुंडे रखकर किया गया, जिससे गर्मी के मौसम में पशुओं को पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इसके उपरांत शहदाना वली दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए चादरपोशी की गई तथा उनकी लंबी उम्र एवं स्वस्थ जीवन के लिए दुआ की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने को जनता के विश्वास का प्रतीक बताते हुए डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में देश, प्रदेश और बरेली में शांति, सौहार्द, आपसी भाईचारा एवं अमन-चैन के लिए विशेष प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि सभी धर्मों के लोग मिलकर देश की उन्नति और विश्व स्तर पर भारत को मजबूत बनाने की कामना कर रहे हैं। इस अवसर पर मोनू खान, सोनू खान, मनमोहन सिंह तनेजा, मोंटू दादा, शहनबाज, फैज खान, हरमीत सिंह, शानू, मोहम्मद हनीफ कुरैशी, आजम खान, असलम खान, सैयद सलमान, डॉ. सहाबुद्दीन, इरशाद खान, रहीम खान, महिला अध्यक्ष खुशनुमा खान, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद इमरान, महेश कुमार, रोहित अग्रवाल सहित पीस कमेटी ऑफ इंडिया की पूरी टीम मौजूद रही।