मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर 24 घंटे का ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू,कई मार्गो पर प्रतिबंध

June 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सोमवती अमावस्या के अवसर पर 15 जून को कछला गंगा घाट एवं अटैना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
जारी प्रेस नोट के अनुसार यह डायवर्जन व्यवस्था 14 जून 2026 को रात 8 बजे से 15 जून 2026 को रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान ट्रक, ट्रौला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राली सहित भारी वाहनों का आवागमन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा।
यातायात योजना के तहत बदायूँ से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा एवं राजस्थान की ओर जाने वाले भारी एवं हल्के वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर और बबराला होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। वहीं बदायूँ से कासगंज, एटा एवं आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन नौशेरा तिराहा से कादरचौक और गंजडुंडवारा होकर भेजे जाएंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुजरिया चौराहे से किसी भी वाहन को कछला मार्ग से कासगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी प्रकार सहसवान के कछला रोड से भी वाहनों का कछला होकर कासगंज की ओर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
डायवर्जन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाईपास, मुजरिया चौराहा तथा सहसवान कछला रोड पर पुलिस एवं यातायात पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित थाना पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात संचालन एवं निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगी।
पुलिस प्रशासन ने आमजन एवं वाहन चालकों से निर्धारित यातायात योजना का पालन करने की अपील की है, ताकि सोमवती अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हालांकि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि गंगा स्नान के लिए कछला एवं अटैना घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर यह डायवर्जन व्यवस्था लागू नहीं होगी। श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए आवश्यकतानुसार विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights