मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कोल्हाई ग्राम चौपाल में विधायक हरीश शाक्य ने गिनाईं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

June 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के मुजरिया मंडल की ग्राम पंचायत कोल्हाई में आयोजित ग्राम चौपाल में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, मातृशक्ति, युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।चौपाल के दौरान विधायक ने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि एवं हर घर नल-जल योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने योजनाओं के लाभ प्राप्त कर चुके ग्रामीणों के अनुभव भी सुने और सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए डबल इंजन सरकार गांव-गांव विकास की नई इबारत लिख रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों, पेयजल, स्वास्थ्य, आवास और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है तथा विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और विकास कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान भी किया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से भी विधायक को अवगत कराया, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर पप्पू शाक्य, सुनील शाक्य, नवनीत कुमार शाक्य, शिवकुमार शर्मा, राजेश कुमार सिंह, सत्यवीर सिंह, उपदेश चौहान, योगेश सिंह, प्रशांत शर्मा, गंगा सिंह शाक्य, नरेश शाक्य, मुकेश यादव, पान सिंह, डालचंद मिश्रा, देव सिंह यादव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights