मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक हरीश शाक्य ने गांव-गांव किया जनसंपर्क

WhatsApp Image 2026-06-14 at 2.55.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने गुरुवार को उझानी ग्रामीण मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया।विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम पंचायत कुरऊ, भरकुईया, बरायमय खेड़ा, अब्दुल्लागंज, सिरसौली एवं हजरतगंज में पहुंचकर ग्रामीणों, वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाजसेवियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सम्मान स्वरूप पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा कुशलक्षेम जाना।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।उन्होंने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि तथा निःशुल्क राशन वितरण जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से गांवों के विकास को नई गति मिली है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक हरीश शाक्य ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया तथा प्रगति विकास यात्रा निकालकर ग्रामीणों को विकास कार्यों की जानकारी दी।इस अवसर पर मोहित तोमर, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य, अनुज पटेल, अरविंद पटेल, राजपाल सिंह पटेल, आनंद मिश्रा, सत्यवीर सिंह, अनिल पटेल, सुरेंद्र नेताजी, रक्षपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, कामेश चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, रामकिशोर प्रजापति, संजय सिंह, अजीत पटेल, आर्येंद्र पटेल, उदयवीर दिवाकर, ज्ञानचंद्र शाक्य, राम दास राजपूत, राम प्रकाश कश्यप, उमेश शाक्य, सुशील शाक्य, बनवारी लाल शाक्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights