मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बजीरगंज में विकास की नई इबारत: 2.5 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास

June 14, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नगर पंचायत बजीरगंज में विकास कार्यों को नई गति देते हुए शहर विधायक महेश गुप्ता ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। शिलान्यास के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि बजीरगंज नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन एवं मजबूत कानून व्यवस्था स्थापित हुई है, जिसके कारण विकास कार्यों को गति मिली है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों के चलते बदायूँ जनपद लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आने वाले समय में विकास की यह यात्रा और तेज होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, नाली निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से—
वार्ड संख्या-06 में पप्पू के प्लॉट से दसवीं स्थल तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण – ₹11.95 लाख
वार्ड संख्या-13 एवं 09 में कन्या पाठशाला मार्ग तक सीसी सड़क व नाली निर्माण – ₹16.50 लाख
वार्ड संख्या-09 में विभिन्न स्थानों पर सड़क एवं नाली निर्माण – ₹9.64 लाख एवं ₹8.58 लाख
वार्ड संख्या-13 एवं 04 में सड़क एवं नाली निर्माण – ₹2.78 लाख एवं ₹17.44 लाख
नगर क्षेत्र में पोल सहित स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य – ₹34.60 लाख
कब्रिस्तान मोड़ से आंवला मार्ग तक नाला निर्माण – ₹23.93 लाख
दिलशाद की दुकान से हज्जन पुलिया तक नाला निर्माण – ₹24.74 लाख
रामौतार की दुकान से बिसौली मार्ग तक आरसीसी नाला निर्माण – ₹24.99 लाख
हतरा मोड़ से रामौतार वार्ष्णेय की दुकान तक आरसीसी नाला निर्माण – ₹24.90 लाख
आसरा आवास क्षेत्र में नाला निर्माण – ₹24.51 लाख
विधायक ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से नगर में जलभराव की समस्या का समाधान होगा, आवागमन सुगम बनेगा तथा आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राघव चौहान, चेयरमैन पुत्र जहीर, भाजपा नेता जेकी वार्ष्णेय, सार्थक गुप्ता, राहुल, रामेन्द्र शर्मा, अनुज सक्सेना, उपेंद्र शाक्य, सभासद निक्की, लाखन सिंह, रिद्धि प्रताप सिंह, संजू गुप्ता, जयपाल दिवाकर (जिला पंचायत सदस्य), डिपिन वार्ष्णेय, सुरेश मीना (सभासद), राजपाल सागर, बिजेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, सावित्री देवी, ओमकार सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights