कुमारतनय वैश्य सभा की संयुक्त बैठक में परिवार मिलन सम्मेलन की समीक्षा एवं भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा

WhatsApp Image 2026-06-14 at 2.22.46 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कुमारतनय वैश्य सभा बदायूँ, कुमारतनय वैश्य युवा संगठन एवं कुमारतनय वैश्य महिला संगठन की संयुक्त बैठक आज दिनांक 13 जून 2026 को सम्पन्न हुई। बैठक में 28 मार्च 2026 को आयोजित परिवार मिलन एवं परिचय सम्मेलन कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता, उपलब्धियों तथा कमियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं भव्य बनाने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम के संयोजक अरविंद कांत जी द्वारा बैठक में आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिस पर सभी पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त करते हुए पारदर्शिता की सराहना की। सभा के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रकाश जी ने कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन को भविष्य में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय भूमिका निभानी होगी, ताकि समाजहित के कार्यक्रम और अधिक प्रभावशाली ढंग से आयोजित किए जा सकें।महासभा के महामंत्री अमर वैश्य जी ने कार्यक्रम की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए बताया कि शीघ्र ही महासभा की बैठक में इस आयोजन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा, जिससे आगामी योजनाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।बैठक में समाज एवं संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में विशेष योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। स्थान एवं विशेष सहयोग हेतु श्री सूर्यप्रकाश वैश्य (एच.एस.) को सम्मान प्रदान किया गया, जबकि कार्यक्रम स्थल उपलब्ध कराने एवं सहयोग देने के लिए शितिज वैश्य (वैभव लॉन) को विशेष सम्मान दिया गया। समाज की पत्रिका के प्रकाशन एवं सहयोग में महत्वपूर्ण योगदान हेतु जितेंद्र वैश्य (जीतू जी), अर्चित वैश्य एवं शांतनु वैश्य को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त बड़े मंगलवार को आयोजित सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए सूर्यप्रकाश जी (बर्तन वाले) को भी विशेष सहयोग सम्मान से सम्मानित किया गया।
बैठक में वरिष्ठ संरक्षक श्री बद्री नारायण वैश्य जी, सूर्यप्रकाश वैश्य (H.S.), पूर्व महिला महासभा अध्यक्षा रेखा वैश्य जी, सभा संरक्षक मणिकांत जी, परामर्शक अरविंद कांत जी, अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रकाश जी, मंत्री संदीप कुमार जी, कोषाध्यक्ष किशोर वैश्य जी, मंत्री प्रखर वैश्य जी, महिला संगठन अध्यक्ष पूनम वैश्य जी, मंत्री मंजू वैश्य जी सहित सभा, युवा संगठन एवं महिला संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।अंत में बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा भविष्य में और अधिक सफल एवं भव्य कार्यक्रमों के आयोजन के संकल्प के साथ किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights