मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

June 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 13 जून को उपनिरीक्षक नीरज कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ ग्राम लोधीपुर के आगे ईंट भट्ठे के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शाजेब पुत्र सईद अहमद निवासी मोहल्ला बाजार, कस्बा एवं थाना बहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना बहेड़ी में मुकदमा पंजीकृत किया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध तमंचे के बल पर लोगों में भय पैदा कर अपराध करता था और उससे प्राप्त धन से अपना जीवनयापन करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध एक अन्य मुकदमा दर्ज है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल हरपाल भाटी और कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights