मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना आंवला पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी विशाल को उसके निवास स्थान से दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 9 जून को एक महिला ने थाना आंवला में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि विशाल पुत्र झम्मनलाल निवासी हरेरपुर थाना हाफिजगंज, वर्तमान निवासी बंशीनंगला थाना सुभाषनगर, उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना आंवला में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया तथा न्यायिक प्रक्रिया के तहत उसके बयान दर्ज कराए। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गईं।
पुलिस पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि वह करीब डेढ़ वर्ष से नाबालिग लड़की के संपर्क में था। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने स्वीकार किया कि 8 जून को वह लड़की को आंवला कस्बे से शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।
13 जून को थाना आंवला पुलिस टीम ने आरोपी के बंशीनंगला स्थित निवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह राघव, कांस्टेबल सोनू कुमार तथा रिंकू कांस्टेबल प्रिन्स कुमार शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights