मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में 11,346 करोड़ से विकास की बड़ी छलांग,मीडिया संवाद,लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम हुआ

June 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पिछले वर्षों में कुल 11,346 करोड़ 91 लाख 11 हजार 75 रुपये की धनराशि से विकास कार्य एवं लाभ वितरण किए गए हैं। इस राशि में अवस्थापना एवं सुविधाओं पर 2,148 करोड़ 02 लाख 81 हजार रुपये, अन्य निर्माण कार्यों पर 1,167 करोड़ 85 लाख 32 हजार रुपये तथा विभिन्न विभागीय प्रमुख योजनाओं में 8,031 करोड़ 02 लाख 98 हजार 75 रुपये व्यय/वितरित किए गए हैं। यह जानकारी कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान दी गई।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन एवं सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, विश्वास और सुशासन की ऐतिहासिक यात्रा तय की है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई अड्डों एवं डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है।मीडिया संवाद कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने नगर क्षेत्र के नेकपुर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और नागरिकों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी से ही सफल हो सकती है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाधिकारी अवनीश राय, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी अखिलेश चौबे, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतेन्द्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights