मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष : जेपीएस राठौर

WhatsApp Image 2026-06-13 at 1.35.47 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष देश में विश्वास, विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्षों के रूप में स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने पिछले 12 वर्षों में बार-बार यह साबित किया है कि राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों और सेवा भाव से संचालित सरकार पर उसका अटूट विश्वास हराठौर ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यात्रा ने देश की दिशा और दशा दोनों बदल दी हैं। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि, राजमार्ग निर्माण की तेज गति, रेलवे के आधुनिकीकरण, वंदे भारत ट्रेनों के संचालन तथा हवाई अड्डों की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं।
उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत यूपीआई लेनदेन में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है और भारत डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
राज्य मंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं तथा सरकार ने महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और गरीबों के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को देशवासियों के सहयोग और विश्वास से अवश्य प्राप्त किया जाएगा।प्रेस वार्ता में सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights