उझानी।समाचार पत्र विक्रेता ओमकार सिंह यादव के पिता नेत्रपाल सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद सैफई मेडीकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया।श्री यादव के निधन की खबर सुन कर समाचार पत्र विक्रेताओं, हॉकर एवं पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। श्री यादव अपने पीछे भरा – पुरा परिवार छोड़ गये हैं उनके निधन पर पत्रकारों, समाचार पत्र विक्रेताओं एवं हॉकरों ने एक शोक सभा में सम्मिलित होकर दो मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा को प्रभु के श्रीचरणों में स्थान देनें और शोक संतप्त परिवार को वज्रघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना परम पिता परमेश्वर से करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार पवन वर्मा, सुनील दत्त मिश्र, प्रताप यादव, संजीव सक्सेना, राजेश कुमार वर्मा, अभिनव सक्सेना, राजेश वार्ष्णेय, अंजार अहमद, शाह आलम, समाचार पत्र विक्रेता उदित कुमार वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना, जीतू यादव, सोमेश नगेन्द्र आदि शामिल रहे !