मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आरोपी कानपुर से गिरफ्तार

June 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में वांछित आरोपी सुधीर कुमार उर्फ चूचू को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज था और वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार 15 मई को जिला चिकित्सालय बरेली में कार्यरत वार्ड बॉय प्रदीप कुमार ने ड्यूटी के दौरान आत्महत्या कर ली थी। मौके से मिले सुसाइड नोट तथा मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर सुधीर कुमार उर्फ चूचू पर मानसिक प्रताड़ना, धमकी देने और लगभग 10 वर्ष पूर्व दिए गए रुपये को लेकर लगातार दबाव बनाकर करीब 30 लाख रुपये की अवैध वसूली करने के आरोप लगाए गए थे। मृतक की पुत्री मानसी शर्मा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने तकनीकी और गोपनीय सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन कानपुर में ट्रेस की। जानकारी मिली कि आरोपी कानपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट भी जारी था। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार और हेड कांस्टेबल परविंदर कुमार शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights