बदायूँ। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने नरेंद्र माहेश्वरी, प्रशांत शर्मा, ब्रह्म सिंह, पान सिंह राजपूत, सोनपाल बघेल, खुशीराम माथुर, रामकुमार दीक्षित, अमरीश तिवारी, प्रदीप तिवारी, शिवकुमार दीक्षित एवं सुमित शाक्य के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों एवं ग्रामीण परिवारों से भेंट की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र के बुजुर्गों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में विद्यायक हरीश शाक्य ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सेवा कार्यों को गति देने एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है।इस अवसर पर.उपदेश चौहान, सुनील शाक्य, शिव सिंह गुर्जर, आर्येंद्र यादव, मुनीश पाल , गिरीश चंद्र, मनोज पाल, भगवान दास शाक्य, अमित तोमर, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी गण , कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।