मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पीओके मे हालात संगीन, 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके, यूएनओ हस्तक्षेप करे : मौलाना

June 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली: पाकिस्तान के जेरे इंतिजाम कश्मीर (पीओके) मे सूरते हाल बहुत खराब हो चुकी है, इन्हीं खराब हालात को लेकर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने संयुक्त राष्ट्र (यूएनओ) की मानव अधिकार आयोगो से मुदाखिलत की अपील की है। मौलाना ने अपने बयान मे कहा कि दुनिया मे रहने वाले हर व्यक्ति का अधिकार है कि वो अपने हूकूक और आधिकारो के हनन पर आवाज़ बुलंद करे। इस वक्त पीओके कि आवाम ने बढती हुई महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया तो पाकिस्तानी फौज ने अपने ही नागरिकों पर गोलियां चलाई, जिसमे लगभग 100 लोगो की जाने जा चुकीं हैं। मरने वालो मे एक दर्जन से ज्यादा बच्चे और महिलाएं भी शामिल है।मौलाना बरेलवी ने यूएनओ की मानव अधिकार आयोगो से जोर देकर कहा कि वो क्षेत्र का दौरा करके ज़मीनी हक़ीक़त का जायजा ले और विश्वजगत को पीओके के हालात से आगाह करे, ताकि पाकिस्तानी फौज की दमनकारी नीतियों और बेकसूर मारे जाने वाले लोगों के हालात का सही तौर पर अंदाजा हो सके।मौलाना ने कहा कि इंटरनेशनल संस्थाओं को मौजूदा सूरते हाल की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए, और वहां की जनता के मसाइल औल मुश्किलात को फौरी तौर पर हल किया जाना चाहिए।मौलाना ने यूएनओ से अपील करते हुए कहा कि पीओके की जनता अपने अधिकारो के लिए शांतिपूर्वक पूर्वक महंगाई के खिलाफ एहतिजाज कर रही थी, मगर पाकिस्तानी फौज ने उनके अधिकारों का हनन किया, आवाज को दबाने की कोशिश की, और जुल्म व ज्यादती की इंतहा यहां तक पहुंची की फौज ने सीधे सीधे गोलियां चला दी। हमारी जानकारी के मुताबिक पीओके के विभिन्न हिस्सों मे अब तक फौज की गोलियां से मरने वालो की तादाद 100 तक पहुंच चुकी है, इस पर यूएनओ फौरी कार्यवाही करे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights