मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

200 वर्ष पुराना पाकड़ का पेड़ बना खतरा, तेज आंधी के बाद बढ़ी चिंता

June 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। किला थाना क्षेत्र के खन्नू मोहल्ला स्थित हरि ज़ियारत के पास लगभग 200 वर्ष पुराना विशाल पाकड़ का पेड़ स्थानीय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया है। 15 मई को आई तेज आंधी के दौरान पेड़ अपनी जड़ों से हिल गया था और नगमा व विनोद के मकानों तथा कमल जनरल स्टोर की दीवार पर झुककर टिक गया था। अब हाल ही में आई तेज आंधी और बारिश के बाद पेड़ ने और अधिक जमीन छोड़ दी है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत बढ़ गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ पूरी तरह जड़ों से उखड़ चुका है और मकान की दीवार के सहारे टिका हुआ है। इसके कारण दीवारों में दरारें भी पड़ने लगी हैं। लोगों का कहना है कि यदि पेड़ अचानक गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।दरगाह मर्द शाह बाबा हरि ज़ियारत के मुतवल्ली सैयद मुदस्सर अली ने बताया कि पेड़ की स्थिति बेहद चिंताजनक है। इसकी सूचना 15 मई को ही थाना किला और वन विभाग को दे दी गई थी, लेकिन करीब 28 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।समाजसेवी पम्मी खां वारसी ने जिला प्रशासन, वन विभाग और नगर निगम से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि शहर में ऐसे जर्जर और क्षतिग्रस्त पेड़ों का सर्वे कर उन्हें समय रहते हटाया जाए, ताकि जनहानि और संपत्ति के नुकसान से बचा जा सके। फिलहाल क्षेत्रवासी पेड़ को सुरक्षित हटाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights