मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आशा वर्कर यूनियन उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने दिया इस्तीफा

June 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आशा वर्कर यूनियन उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने अपने पद से स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन को भेजे अपने त्यागपत्र में स्पष्ट किया कि उनका यह निर्णय पूरी तरह निजी है और वे अपनी इच्छा तथा शांत मन से संगठन छोड़ रही हैं।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि उनके इस्तीफे के पीछे किसी प्रकार का विवाद, मतभेद या शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन के किसी पदाधिकारी, सदस्य या कार्यकर्ता से उन्हें कोई शिकायत नहीं है और न ही किसी दबाव में यह फैसला लिया गया है।
अपने त्यागपत्र में उन्होंने संगठन के साथ बिताए गए समय को यादगार बताते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन में रहते हुए मिले अनुभव और साथियों का सहयोग उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।
लक्ष्मी देवी ने अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देते हुए संगठन से इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। उनके इस्तीफे के बाद संगठन में नए नेतृत्व को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूचना मिल रही है इस संगठन में काम करने में परेशानी हो रही थी इस लिए इस्तीफा दिया नए संगठन की तैयारी चल रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights