मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में सपा सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया

June 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूं के लोकप्रिय युवा सांसद आदित्य यादव के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को उनके सिविल लाइंस स्थित डीएम रोड आवास पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान सांसद के निजी सचिव अनिल गोस्वामी ने केक काटकर आदित्य यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने सांसद के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आदित्य यादव जनहित और समाज सेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं, जो लगातार जनता की समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।जन्मदिन कार्यक्रम के उपरांत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला पुरुष चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों का कुशलक्षेम जाना गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसेवा और सामाजिक सरोकारों की भावना ही आदित्य यादव के राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी पहचान है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद आदित्य यादव युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के हितों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। संसद से लेकर सड़क तक जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले आदित्य यादव आज युवाओं के बीच एक लोकप्रिय जननेता के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारों को नई मजबूती मिल रही है।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि आदित्य यादव का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसी भावना के साथ उनके जन्मदिन पर सेवा कार्यों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर सतीश प्रेमी, इंदु सक्सेना, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, सुनीता पाल, अनवर पठान, अतुल पटेल, जाहिद गाजी, सुशांत राठौर, मोहित पटेल, शिवम राठौर, विकास यादव, ओमवीर यादव, रिजवान गाजी, टीटू यादव, टीटू पाल, फैज़ान, एन.पी. सिंह, जवर सिंह, गौरव यादव, कपिल देव, हारिस, अजमत खान, सकलेन सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights