बरेली । थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम नरियावल निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद रिजवान पुत्र मुन्ने पर आंधी में दीवार ऊपर गिरने से घायल हो गया इलाज के दौरान मोहम्मद रिजवान की मौत हो गई।परिजनों ने बताया मोहम्मद रिजवान मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है उसकी दो छोटी बेटियां हैं गुरुवार को तेज आंधी और पानी आया था उसमें घर में बनी मुमटी की दीवार मोहम्मद रिजवान के ऊपर गिर गई जिसमें मोहम्मद रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान मोहम्मद रिजवान की मौत हो गई , मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मोहम्मद रिजवान की पत्नी रहिला और दो बेटी है परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।