बदायूँ शहर में भाजपा विधायक महेश गुप्ता ने करीब 35 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

WhatsApp Image 2026-06-11 at 6.19.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रही जनकल्याणकारी एवं विकासपरक नीतियों के क्रम में बदायूँ शहर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में आज शहर विधायक महेश गुप्ता द्वारा लगभग 35 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर राजाराम इंटर कॉलेज से शहबाजपुर चौक वाया पार्वती इंटर कॉलेज तक लगभग 18 लाख रुपये की लागत से सी0सी0 सड़क निर्माण कार्य तथा मधुबन कॉलोनी में चरण देवी ओमकार के घर से एच0 एस0 पब्लिक स्कूल तक लगभग 17 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
शहर विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के साथ कार्य कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदायूँ शहर में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हर मोहल्ले और हर वार्ड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और आने वाले समय में और भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
उन्होंने आगे बताया कि जल्द ही शहर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा जी, अजय मथुरिया, ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल पटेल जी, सभासद मोहित सक्सेना, हिमांशु कठेरिया, आशीष कश्यप, श्याम पाल दिवाकर, मनोज चंदेल, गोविन्द शर्मा जी, जितेन्द्र साहू, रचित साहू, हिमांशु सक्सेना, डीपी पाल, हिमांशु साहू, सौरभ साहू, आदित्य श्रोतीय, मोनिका गंगवार, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights