मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विकलांग आश्रम वजीरगंज में नगर पालिका अध्यक्ष ने वितरित की खाद्य सामग्री, दिव्यांग बच्चों को बांटे फल-मिठाई

June 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वजीरगंज/बदायूं। बदायूं जिले के पुसगवां रोड स्थित विकलांग आश्रम वजीरगंज में बहजोई निवासी एवं नगर पालिका अध्यक्ष गौरी शंकर ने पहुंचकर आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों एवं आश्रमवासियों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।इस दौरान उन्होंने आश्रम को एक बोरी दाल, चीनी, आटा, चावल एवं विभिन्न प्रकार के मसाले भेंट किए। साथ ही आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों को फल, मिठाई सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने गौरी शंकर का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसे महान दानदाताओं के सहयोग से ही विकलांग आश्रम वजीरगंज का संचालन सुचारु रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रह रहे सभी दिव्यांग बच्चे एवं समस्त आश्रमवासी उपस्थित रहे। सभी ने श्री गौरी शंकर द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की सराहना की। :::

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights