खाटू श्याम कॉलोनी चोरी कांड का 36 घंटे में खुलासा: पुलिस ने 1.90 लाख रुपये नकदी व जेवर समेत आरोपी को दबोचा

WhatsApp Image 2026-06-11 at 5.30.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली (बदायूं)। थाना बिसौली क्षेत्र की खाटू श्याम कॉलोनी में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने मात्र 36 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 1 लाख 90 हजार 400 रुपये की नकदी, एक जोड़ी कड़े, एक जोड़ी पायल तथा तीन सफेद धातु के सिक्के बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार खाटू श्याम कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा ने 9 जून को थाना बिसौली में तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर वजीरगंज गए हुए थे। दोपहर करीब तीन बजे वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर भी तोड़ दिया गया है। अज्ञात चोर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली संजीव कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए घटना का खुलासा कर दिया।
बुधवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम खजुरिया के निकट से रवि कुमार सिंह उर्फ सिट्टू निवासी ग्राम दवतोरी, थाना बिसौली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई नकदी और जेवर बरामद हुए।छताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दो दिन पूर्व खाटू श्याम कॉलोनी स्थित विपिन शर्मा के घर का ताला तोड़कर अलमारी से नकदी और आभूषण चोरी किए थे। आरोपी ने बताया कि करीब 20 हजार रुपये वह अपने दोस्तों के साथ खर्च कर चुका है तथा 20 हजार रुपये अपने बैंक खाते में जमा कर दिए थे। शेष माल को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights