मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बिसौली में मोदी सरकार के 12 साल होने पर भाजपा का व्यापक जनसंपर्क अभियान, प्रबुद्ध जन सम्मानित

June 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिसौली विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। बिसौली ग्रामीण मंडल के ग्राम रेहड़िया, भमोरी, हतसा तथा बिसौली नगर मंडल में आयोजित कार्यक्रमों में प्रबुद्ध जनों, वरिष्ठ नागरिकों, शिक्षकों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक तथा जिला महामंत्री एवं एमएलसी प्रतिनिधि शैलेंद्र मोहन शर्मा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा सुशासन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं को जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।अभियान के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मनोज गुप्ता, मंडल प्रभारी अनुज सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष सरिता वाष्णे, नामित सभासद संगीता रस्तोगी, मंडल महामंत्री सुमित सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अंबुज सिंह, आशीष पाल सिंह, श्रीमती रेनू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights