तेज आंधी से मलूकपुर चौकी पर गिरा 46 साल पुराने पीपल के पेड़ के बड़े बड़े दुग्गे सड़क पर गिरे

WhatsApp Image 2026-06-11 at 4.20.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

​बरेली। बीती रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस दौरान मलूकपुर पुलिस चौकी परिसर में स्थित करीब 46 वर्ष पुराना पीपल के पेड़ के बड़े-बड़े दुग्गे (विशाल शाखाएं) अचानक टूटकर मुख्य सड़क पर जा गिरे। गनीमत यह रही कि हादसा रात के वक्त हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मलूकपुर पुलिस चौकी पर लगा बोर्ड में छतिग्रस्त हो गयाआसपास के स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यह पीपल का पेड़ साल 1980 में रोपा गया था। दशकों पुराना होने के कारण इसकी शाखाएं काफी विशाल हो चुकी थीं। रात में आए भीषण अंधड़ के दबाव को पेड़ की भारी शाखाएं झेल नहीं सकीं और टूटकर सड़क पर आ गिरीं।पेड़ के विशाल दुग्गे सड़क के बीचों-बीच गिरने के कारण मलूकपुर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सुबह से ही राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।समाजसेवी पम्मी खाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। नगर निगम को तुरंत अपनी टीम भेजकर इन दुग्गों को सड़क से हटवाने व्यवस्था करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights