बरेली। थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मारी कार में टक्कर दोनों कार 55 फिट गहरी खाई में गिरी व्यापारी शिवओम गुप्ता की मौत हो गई परिवार के तीन लोग घायल हो गए , टक्कर मारने बाली कार के दोनों लड़कों को फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक के बेटे आकाश दीप गुप्ता ने बताया जिला शाहजहांपुर के थाना सदर मोहल्ला कटिया टोला निवासी हैं बुधवार को बरेली में बड़े भाई विकास दीप गुप्ता की ससुराल मढ़ीनाथ आए थे। शाम को देर रात कार से घर वापस जाने के लिए अपनी कार से निकले थे साथ में 55 वर्षीय शिवओम गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मटरू लाल गुप्ता साथ में पत्नी आशा गुप्ता , बेटा आकाश दीप गुप्ता और विकास गुप्ता सभी लोग शाहजहांपुर घर जा रहे थे देर रात रास्ता में फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के द्वारकेश चीनी मिल और शेरे पंजाबी ढाबा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से कार ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे बाली कार आगे बाली कार को लेकर 55 फिट गहरी खाई में दोनों जा गिरी सूचना पर पहुंची फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने सभी को बाहर निकाला टक्कर मारने बाली कार के दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया , घायलों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने शिवओम गुप्ता को मृत घोषित कर दिया आशा गुप्ता के ज्यादा चोट होने के कारण उन्हें शाहजहांपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आकाश दीप गुप्ता और विकास दीप गुप्ता के कम चोट होने के कारण उपचार के बाद छुट्टी कर दी। पुलिस ने शिवओम गुप्ता के शव को पोस्टमार्टम को भेजा , मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बरेली के व्यापारी नेता शोभित सक्सेना , अमरजीत बख्शी सहित कई व्यापारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ।