आरक्षण में धांधली का आरोप, सपा ने भाजपा सरकार पर पीडीए समाज के अधिकार छीनने का लगाया आरोप
बरेली। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के संवैधानिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है तथा सरकारी नौकरियों में आरक्षण के नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
सपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में विभिन्न सरकारी भर्तियों में आरक्षण व्यवस्था का पालन नहीं किया गया, जिससे पीडीए वर्ग के हजारों अभ्यर्थी अपने अधिकारों से वंचित रह गए। उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती, लेखपाल भर्ती, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती समेत कई विभागों की नियुक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आरक्षण के निर्धारित पदों की तुलना में पीडीए वर्ग को काफी कम अवसर दिए गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार रोजगार देने के अपने वादे पूरे करने में विफल रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक और परीक्षाओं के निरस्त होने से युवाओं में निराशा बढ़ी है। सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी पीडीए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और आरक्षण संबंधी कथित अनियमितताओं को जनता के बीच ले जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव,महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी, सांसद नीरज मौर्य,पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव,विधायक एवं पूर्व मंत्री अताउर रहमान,विधायक शाहजिल इस्लाम,पूर्व मंत्री भगवत शरन गंगवार,पूर्व विधायक पंडित आर के शर्मा,पूर्व विधायक सुल्तान बेग,पूर्व विधायक विजयपाल सिंह,पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद,पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य,पूर्व प्रत्याशी राजेश अग्रवाल,डॉ राकेश प्रजापति,प्रमोद सिंह विष्ट,अनीश इंजीनियर, साजिद खान,नि जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,दीपक शर्मा, राम प्रकाश यादव,बी डी वर्मा,पीयूष वर्मा,प्रदीप मौर्य,दिनेश यादव,सुरेंद्र सोनकर,जोगेंद्र पटेल,गौरव सक्सेना,राजेश मौर्य,राजेश यादव,राजा भाई, जितेंद्र मुंडे,रामसेवक प्रजापति, भानु प्रताप सिंह,ऋषि यादव आदि लोग मौजूद रहे।















































































