बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में ताजियादारों, गणमान्य लोगों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार व चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी ताजिये की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी आयोजक प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के भी इस संबंध में कड़े निर्देश हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रदेश सरकार द्वारा ताजियों की ऊंचाई 12 फीट तक सीमित रखने के आदेश जारी किए गएइस दौरान ताजियों के मार्ग, ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गयाबैठक में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी आदेश कुमार के अलावा असद अंसारी, संजय चौहान, शराफत मेम्बर डॉक्टर मोईनउददीन, तसलीम अंसारी इरशाद हुसैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।