ग्रेट निकोबार मुद्दे पर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, पर्यावरण संरक्षण की उठाई मांग

WhatsApp Image 2026-06-10 at 7.37.32 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली द्वारा पशुपतिनाथ मंडल के वार्ड-75 एजाज नगर में ग्रेट निकोबार द्वीप के पर्यावरणीय एवं जैव विविधता संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देशव्यापी आह्वान के तहत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट के नेतृत्व में हुआ, जबकि आयोजन के मेजबान पार्षद सादिक अंसारी रहे। अभियान के माध्यम से ग्रेट निकोबार क्षेत्र में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के कारण पर्यावरण, जैव विविधता और आदिवासी समुदायों के वनाधिकारों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर दिनेश दद्दा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्राकृतिक संसाधनों, वन क्षेत्रों और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर जनता को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित परियोजनाएं पर्यावरणीय संतुलन और आदिवासी हितों के लिए चुनौती बन सकती हैं, जिसके विरोध में पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।
महानगर महामंत्री एवं पार्षद सादिक अंसारी ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। वहीं डॉ. हरीश गंगवार ने भी ग्रेट निकोबार से जुड़े मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए जनआंदोलन की आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।
कार्यक्रम में पं. राज शर्मा, प्रवीण मिश्रा, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, तीरथ मधुकर, सुरेश दिवाकर, मो. शाहिद खान, मो. कमर खान, मो. फहीम अंसारी, आसिफ इकबाल, सैयद फहीम अली, जितेंद्र बाबू, सोहनलाल एवं जोया खान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights