मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा

June 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ -विकास भवन सभागार में मिशन वात्सल्य योनान्तर्गत के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई की योजनाओं पर चर्चा की गयी।
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की प्रथम त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैठक के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के तहत 88 को लाभ दिया गया तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य में 333 को लाभ दिया गया वहीं स्पॉन्सरशिप योजना जिसके तहत 75 बच्चों को लाभ दिया गया है तथा पीएम केयर योजना के तहत तीन लाभार्थियों को लाभ दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिये गये। बाल कल्याण समिति के लम्वित वादों का निस्तारण करते हुये शेष सदस्यों हतु निदेशालय को पत्र प्रेषित करने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिये गये तथा किशोर न्याय बोर्ड के संबंध में कहा कि दायरे से ज्यादा निस्तारण करने के निर्देश दिये गयें। बाल संरक्षण सम्बन्धित जागरुकता कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश दिये गये। बाल विवाह के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 24 बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुयी थी जिसमें 17 बाल विवाह बाल सरंक्षण इकाई बाल कल्याण समिति, ए0एच0टी0 थाना एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से रोके गये है तथा 05 बाल विवाह की सूचना गलत पायी गयी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बाल विवाह के 17 प्रकरणो पर फॉलोअप कराये जाने के साथ फॉलोअप की स्थिति तैयार कर अगामी बैठक में प्रस्तुत की जाने के निर्देश दिये गये। समस्त बाल विकास परियोजनाधिकारीयों को ब्लाक बाल संरक्षण समिति तथा समस्त अधिशासी अधिकारी को वार्ड बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित कर बैठक की सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। सयुक्त निगरानी समिति जिला कारागार की समीक्षा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि महिला बन्दी के पुत्र का आधार कार्ड सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये आधार कार्ड बनाये जाने तथा जल्द ही उक्त समस्या का निस्तारण कर योजना से लाभान्वित किये जाने की कार्यवाही पूर्ण की जाये। वन स्टाप सेन्टर की समीक्षा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वन स्टाप सेन्टर पर संवासित पीड़िताओं का शीघ्र मेडिकल परीक्षण कराये जाये। हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ बूमेन/बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना/मिशन शक्ति की समीक्षा की गयी जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद स्तर पर मिशन शक्ति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जन जागरुकता कार्यक्रम, बाल पेटिंग, रैली, अधिनियमों तथा महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की कार्यशाला, कराये जाने के निर्देश दिये गये।इस अवसर पर गामिनी सिंगला मुख्य विकास अधिकारी बदायूँ, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हदेश कठेरिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अभय कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सनोज मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला क्रिडा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, जी0एम0 डी0आई0सी0, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन संशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रमिला गुप्ता सदस्य किशोर न्याय बोर्ड बदायूँ अध्यक्ष-सदस्य बाल कल्याण समिति नन्द किशोर पाठक, सविता मालपाणी संरक्षण अधिकारी एन0आई0सी रवि कुमार जिला बाल संरक्षण इकाई, हव फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights