अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं से शिक्षा एवं कौशल विकास को मिला बढ़ावा

Screenshot 2026-06-10 202319
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ:। प्रदेश में मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के शैक्षिक एवं आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से स्थापित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रहा है। विभाग का लक्ष्य अल्पसंख्यक समुदाय के पिछड़ेपन को दूर कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। जनपद बदायूँ में अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी लगभग 23.95 प्रतिशत है, जिसके दृष्टिगत विभाग द्वारा अनेक विकासपरक परियोजनाएं संचालित की गई हैं।
पी0एम0जे0वी0के0 (पूर्ववर्ती एम0एस0डी0पी0) योजना के अंतर्गत राज्य एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से जनपद में महत्वपूर्ण शैक्षिक एवं तकनीकी संस्थानों का निर्माण कराया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में राजकीय पॉलीटेक्निक सहसवान पर 1230.00 लाख रुपये, आईटीआई बिसौली पर 497.84 लाख रुपये तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नसीरपुर टप्पा मलसई पर 315.00 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूर्ण कराकर उन्हें कियाशील कराया गया।वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद के 13 प्राथमिक एवं उच्च विद्यालयों में 39.624 लाख रुपये की लागत से 26 स्मार्ट क्लास स्थापित किए गए। इसके अतिरिक्त आईटीआई रमज़ानपुर (502.77 लाख रुपये), आईटीआई जौनेरा/नदायल (505.53 लाख रुपये) तथा राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूँ में दो टाइप-4 आवास एवं लैक्चर हॉल (283.54 लाख रुपये) का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर संस्थानों को हस्तगत एवं कियाशील कराया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights