बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रजप्रांत के संघ शिक्षा वर्ग सामान्य – शालेय विद्यार्थी प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजन हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग 30 मई से जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरेली में संचालित हो रहा है, जिसमें ब्रजप्रांत के 29 जिलों के कुल 211 शिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अधिक ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष नवमी, विक्रम संवत् 2083 पर सायं 6 बजे प्रारम्भ हुआ पथ संचलन जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर से निकलकर सुरेश शर्मा नगर चौराहा, बजरंग ढाबा, संजय नगर, तुलाशेरपुर 60 फुटा रोड, मिहिरभोज गुर्जर प्रतिहार चौराहा 100 फुटा रोड से अशर्फी बारात घर के सामने से होते हुए महिंद्रा शोरूम से देव प्राइमस अस्पताल के सामने से होकर , बजरंग ढाबा होते हुए पुनः वर्ग स्थल पर सम्पन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। संघ के घोष वाद्य की मधुर स्वर-रचनाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन शक्ति, देशभक्ति एवं सामूहिकता का प्रभावी प्रदर्शन किया। विभाग प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र सचान ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय प्रांत संघचालक शशांक भाटिया,प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र , सह प्रांत प्रचारक विनोद प्रशिक्षण वर्ग के सर्वाधिकारी दीपराज, वर्ग कार्यवाह संजीव पाण्डेय, वर्ग पालक मुनीश , वर्ग के मुख्य शिक्षक अखिलेश, वर्ग के शारीरिक शिक्षण प्रमुख सूर्यप्रकाश, सर्व व्यवस्था प्रमुख विमल, वर्ग के बौद्धिक प्रमुख गोविंद सहित अन्य ब्रजप्रांत और बरेली महानगर के प्रमुख अधिकारी मार्ग स्थल पर उपस्थित रहे और पथ संचलन का अवलोकन किया।