बरेली । ज्येष्ठ मास के पावन छठवें मंगलवार के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस पर एक विशाल सेवा एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक, कैंट विधानसभा, बरेली संजीव अग्रवाल द्वारा रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल ने स्वयं प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई तथा क्लब द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना की।भंडारे में श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए पूड़ी, कचौड़ी, सब्ज़ी एवं हलवा प्रसाद की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवा, सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को सशक्त बनाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता एवं सद्भाव का संदेश पहुँचाना था। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने पूर्ण समर्पण के साथ सेवा कार्य को सफल बनाया।रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ के इस सफल आयोजन में संजीव खण्डेलवाल अध्यक्ष , रों संजय गर्ग सचिव,रों सुजीत जयसवाल कोषाध्यक्ष , राजीव अग्रवाल बुबना, संदीप मेहरा, चंद्र प्रकाश, ध्रुव तिलक, विवेक अग्रवाल-१ , आशीष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अजय जसोरिया, राजीव अग्रवाल सराफ, अनूप अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, योगेन्द्र गोयल, राजेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, पवन जायसवाल, मुकेश खंडेलवाल, मनोज सेठी,हिमांशु कौशिक, शरद अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, संगीता खंडेलवाल, निधि गर्ग, रचना जसोरिया, शेफाली कौशिक, जूही अग्रवाल, मिली अग्रवाल का सक्रिय सहयोग रहा ।