ग्रेट निकोबार भूमि मामले पर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, पर्यावरण संरक्षण की उठाई मांग

WhatsApp Image 2026-06-10 at 3.54.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट के नेतृत्व में ईदगाह गेट, वाकरगंज पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान ग्रेट निकोबार द्वीप की भूमि को कथित रूप से कॉरपोरेट हितों के लिए उपयोग में लाए जाने के विरोध तथा पर्यावरण संरक्षण की मांग को लेकर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप के लगभग 161 वर्ग किलोमीटर घने एवं अछूते वन क्षेत्र को बड़े कॉरपोरेट प्रोजेक्ट्स के लिए उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। इससे पर्यावरणीय संतुलन और जैव विविधता पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी देशभर में जनजागरूकता के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चला रही है।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार देश के प्राकृतिक संसाधनों, वन क्षेत्रों और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के नाम पर पर्यावरण और स्थानीय जैव विविधता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। किसी भी बड़ी परियोजना को लागू करने से पहले उसका वैज्ञानिक एवं पारदर्शी पर्यावरणीय आकलन कराया जाना आवश्यक है तथा स्थानीय समुदायों की सहमति भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
डॉ. सरताज हुसैन ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनता को जागरूक करने और उन्हें इस मुद्दे से जोड़ने का लोकतांत्रिक प्रयास है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एकत्र किए गए हस्ताक्षरों को संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।महानगर प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस अवसर पर रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सरताज हुसैन, सुरेश दिवाकर, इंजीनियर जीशान अफरीदी, डॉ. हरीश गंगवार, कमरुद्दीन सैफी, उल्फत सिंह कठेरिया, प्रवीण मिश्रा, महेंद्र पाल गंगवार, आशीष रुस्तम, तीर्थ मधुकर, शाकिर सकलेनी, सफदर अली बुखारी, अमजद पठान, नवी हसन, मोहम्मद शाहिद खान, मोहम्मद कासिम, शोभी खान, इमरान हुसैन, मोहम्मद राजा, मोहम्मद आसिफ, सैयद रजा, शबाब भाई, पाकीजा खान एवं नजवी जोया खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights