मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

संविलियन विद्यालय कौआ नगला में मातदाता दिवस पर बच्चों को दिलाई गई मतदाता की शपथ

January 24, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कादरचौक (बदायूं)। संविलियन विद्यालय कौआ नगला, विकास खण्ड कादरचौक में दिनांक 24 जनवरी 2026 को मातदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करना तथा भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों द्वारा बच्चों को मतदान की शपथ दिलाई गई और उन्हें मतदान के महत्व, अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता से ही मजबूत होती है, और इसकी शुरुआत बचपन से होनी चाहिए।कार्यक्रम में स्थापना प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश कश्यप के साथ श्री अजय कुमार, श्री अखण्ड प्रताप सिंह, श्री राज बहादुर, श्री ललित मोहन, श्री नवीन मौर्य जी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने बच्चों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने उत्साहपूर्वक शपथ ली और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। विद्यालय परिवार द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights