मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 13 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान: पीयूष गोयलमाइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक आउटेज से दुनियाभर में कामकाज ठप, आउटलुक ईमेल प्रभावित; मेल टाइमआउट बढ़ाकर 48 घंटे किया गयारामायण’ की 1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर टीवी की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने जताई खुशीजनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, स्व-गणना के प्रति किया जागरूकमतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों से बचने के लिए सक्रिय मोबाइल नम्बर दर्ज करेंबाकरगंज रोड पर पुलिया में बड़े गैप से हादसों का खतरा, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
Uttar Pradesh

शाहजहाँपुर के एसएस कॉलेज के प्रो०(डॉ०) कमलेश गौतम एवं अपर्णा त्रिपाठी की पुस्तक का विमोचन हुआ

January 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहाँपुर। एस०एस० कॉलेज, के प्राचार्य प्रो०(डॉ०) आर०के० आज़ाद ने वाणिज्य विभाग के प्रो०(डॉ०) कमलेश गौतम एवं अपर्णा त्रिपाठी द्वारा संपादित पुस्तक का विमोचन किया। “भौतिकतावादी युग में तनाव प्रबंधन : कारण, प्रभाव एवं निवारण” शीर्षक से प्रकाशित इस पुस्तक में देश के 44 विद्वानों के लेख एवं शोध-पत्र सम्मिलित किए गए हैं। 343 पृष्ठों की इस पुस्तक की भूमिका केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, धर्मशाला के मानविकी संकाय के अधिष्ठाता(डीन) डॉ० सुनील कुमार द्वारा लिखी गई है। पुस्तक में तनाव प्रबंधन में शिक्षकों की भूमिका, आधुनिक एवं परंपरागत व्यापार मॉडल्स के माध्यम से तनाव प्रबंधन, वित्तीय साक्षरता का योगदान, शैक्षिक तनाव, रोजगार क्षेत्र का तनाव, कार्य-जीवन तनाव, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन का मनोविज्ञान, उपभोक्ताओं के मनोवैज्ञानिक व्यवहार, कार्य-जीवन संतुलन तथा नेतृत्व में तनाव प्रबंधन जैसे ज्वलंत विषयों पर आलेख सम्मिलित किए गए हैं।
पुस्तक का परिचय देते हुए प्रो०(डॉ०) कमलेश गौतम ने कहा कि आज का युग भौतिक उपलब्धियों का युग है, जहाँ सुविधा, प्रतिस्पर्धा और उपभोग जीवन के केंद्र में आ गए हैं। इस अंधी दौड़ में मनुष्य ने बाहरी प्रगति तो की है, किंतु मानसिक संतुलन और आंतरिक शांति निरंतर क्षीण होती जा रही है। यह पुस्तक इसी विडंबना को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि यह कृति तनाव के सामाजिक, मनोवैज्ञानिक एवं व्यवहारिक कारणों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करती है तथा उनके प्रभावों और निवारण के लिए व्यावहारिक उपाय सुझाती है। उनका विश्वास है कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में एक सार्थक पहल बनेगी। विमोचन अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो०(डॉ०) अनुराग अग्रवाल, डॉ० देवेंद्र सिंह, डॉ० गौरव सक्सेना, डॉ० विजय तिवारी सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने प्रो०(डॉ०) कमलेश गौतम को उनकी इस उपलब्धि के लिए आशीर्वाद दिया। प्रबंध समिति के सचिव डॉ० ए०के० मिश्रा ने भी शुभकामनाएँ देते हुए उनकी साहित्यिक यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights