बदायूँ जिला बार एसोसिएशन की मतगणना जारी,कई पदों के रिजल्ट घोषित,जश्न का माहौल

WhatsApp Image 2026-01-22 at 4.58.21 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना आज दूसरे दिन सुबह शुरू हो गई है। दोपहर तक चार पदों के प्रत्याशियों की मतगणना पूरी हो चुकी है। चार पदों के प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। आपको बता दे कि कल देर शाम तक मतदान होने की वजह से कल अध्यक्ष और महासचिव पद के प्रत्याशियों की ही मतगणना हो सकी थी। समय अधिक होने की वजह से कल रात मतगणना रोक दी गई थी। शेष पदों के प्रत्याशियों की आज दूसरे दिन सुबह मतगणना शुरू हुई जो दोपहर बाद तक जारी थी।।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल कुमार जौहरी 310 वोटों से चुनाव जीत गए है।
। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर अमित सोलंकी 222 वोटों से चुनाव जीत गए है। संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर नीलू मिश्रा 399 वोटों से चुनाव जीत गई है। अन्य पदों के प्रत्याशियों के वोटों की गिनती जारी है। कचहरी में जश्न का माहौल है। विजयी प्रत्याशियों का फूलमाला पहना कर और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया जा रहा है।
कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार 541 वोटों से चुनाव जीत गए है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights