मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Maharashtra

बीएमसी समेत 29 नगर निगम चुनाव: एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को भारी बहुमत के संकेत

January 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निगमों के चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। कई महीनों की राजनीतिक गहमागहमी के बाद हुए इन चुनावों के बाद अब सभी की निगाहें शुक्रवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इसी बीच विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस पीछे नजर आ रही हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा गठबंधन को 131 से 151 सीटें मिलने का अनुमान है। शिवसेना (यूबीटी) गठबंधन को 58 से 68 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 12 से 16 सीटें और अन्य को 6 से 12 सीटें मिल सकती हैं।
डीवी रिसर्च के मुताबिक भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन को 107 से 122 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को 68 से 83 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस-वंचित गठबंधन को 18 से 25 सीटें और एनसीपी (अजित पवार) को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

जेवीसी के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 138, शिवसेना (यूबीटी) को 59, कांग्रेस गठबंधन को 23 और अन्य को 7 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। लोकशाही/रुद्र के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 115 से 130 सीटें, शिवसेना गठबंधन को 67 से 82 सीटें और कांग्रेस गठबंधन को 22 से 27 सीटें मिलने का अनुमान है।

जनमत एग्जिट पोल के अनुसार महायुति गठबंधन को 138 सीटें मिल सकती हैं, जबकि ठाकरे गुट को 62 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। जेडीएस और पोल मित्रा सहित अन्य एजेंसियों ने भी भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ता दिखाया है। साम टीवी के एग्जिट पोल में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है।

अब सभी की नजरें मतगणना के नतीजों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि एग्जिट पोल के अनुमान हकीकत में कितने सही साबित होते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights